गहलोत के बाद कमलनाथ की पीएम मोदी को चिट्ठी- लोकतंत्र की साख गिर रही, आप आगे आएं

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। कमलनाथ ने अपनी चिट्ठी में नरेंद्र मोदी का ध्यान राज्य सरकारों को गिराए जाने की तरफ दिलाया है। उन्होंने लिखा है कि जिस तरह से राज्य सरकारों को कमजोर किया जा रहा है और गिराया जा रहा है। उससे देश का संघीय ढांचा खतरे में है। कमलनाथ ने लिखा है कि ये ना सिर्फ सरकारें गिरा देने की बात है बल्कि इससे बहुत ज्यादा है। देश की लोकतंत्र की साख गिर रही है और आप इसे बचाने को आगे आइए।

संघीय ढांचा पर हमला हो रहा

संघीय ढांचा पर हमला हो रहा

चिट्ठी में कमलनाथ लिखते हैं- देश आज कोरोना महामारी से लड़ रहा है लेकिन मैं आपका ध्यान अप्रजातांत्रिक बीमारी की ओर दिलाना चाहता हूं। दशकों के प्रयासों के बाद भारत एक मजबूत लोकतंत्र है। संघीय ढांचा हमारे प्रजातंत्र की खास पहचान है। इस पर हमला हो रहा है। जिन प्रदेशों में केंद्र सरकार के प्रतिपक्ष की सरकारें हैं, उन्हें अनैतिक तरीके से गिराया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की सरकार गिराना घृणित काम

कमलनाथ ने आगे लिखा है, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की निर्वाचित सरकर को गिराना प्रजातंत्र के इताहिस की शर्मनाक घटना है। जब कोरोना से लड़ना था, तब मध्य प्रदेश में सरकार गिराई जा रही थी और इसके चलते लॉकडाउन लागू करने में भी देर की गई। अभी भी विधायकों को लोभ लालच देकर तोड़ा जा रहा है। बात प्रदेशों की नहीं है, ये प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर सवाल है। आपसे उम्मीद है कि आप लोकतंत्र की साख बचाने आगे आएंगे और लालची दलबदलुओं को अपनी पार्टी में जगह नहीं देंगे। बता दें कि 2018 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन इस साल मार्च में 20 से ज्यादा विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा मेंजाने के बाद कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा और भाजपा ने सरकार बना ली।

गहलोत ने भी लिखी है चिट्ठी

गहलोत ने भी लिखी है चिट्ठी

एक दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। गहलोत ने इसमें कहा है कि उनकी चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिशें हो रही हैं। इस पर पीएम को ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मर्यादाओं के उलट है। गहलोत ने अपनी चिट्ठी में पीएम को लिखा है कि मुझे नहीं पता आपको राजस्थान में जो हो रहा है, उसकी कितनी जानकारी है या फिर आपको गुमराह किया जा रहा है लेकिन इतना है कि ऐसे काम में जो शामिल होगा, उसे इतिहास माफ नहीं करेगा।

अशोक गहलोत की पीएम मोदी को चिट्ठी- राज्य में हो रही होर्स ट्रेडिंग, इसके भागीदारों को इतिहास माफ नहीं करेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+