अशोक गहलोत की पीएम मोदी को चिट्ठी- राज्य में हो रही होर्स ट्रेडिंग, इसके भागीदारों को इतिहास माफ नहीं करेगा

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। गहलोत ने इसमें कहा है कि उनकी चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिशें हो रही हैं। इस पर पीएम को ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मर्यादाओं के उलट है। गहलोत ने अपनी चिट्ठी में पीएम को लिखा है कि मुझे नहीं पता आपको राजस्थान में जो हो रहा है, उसकी कितनी जानकारी है या फिर आपको गुमराह किया जा रहा है लेकिन इतना है कि ऐसे काम में जो शामिल होगा, उसे इतिहास माफ नहीं करेगा।

गजेंद्र सिंह शेखावत भी इसमें शामिल

गजेंद्र सिंह शेखावत भी इसमें शामिल

गहलोत ने चिट्ठी में पीएम मोदी को लिखा है कि आपका ध्यान मैं राज्यों में चुनी हुई सरकारों को होर्स ट्रेंडिंग के माध्यम से गिराने के प्रयासों की ओर दिलाना चाहता हूं। राजस्थान में भी चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास हो रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हमारे दल के नेता शामिल हैं। इनमें भंवर लाल शर्मा भी हैं। जिन्होंने भैरो सिंह शेखावत की सरकार को भी गिराने का प्रयास किया था। तब मैंने मुख्य विपक्षी दल के प्रदेश अध्यक्ष के नाते तत्कालीन राज्यपाल और प्रधानमंत्री से मिलकर इस पर विरोध जताया था क्योंकि चुनी हुई सरकार का गिराना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

एमपी में भी लगा था आपकी पार्टी पर आरोप

गहलोत ने लिखा है कि हाल ही में कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार गिराने के आरोप भाजपा पर लगे थे। जिससे आपकी पार्टी की देशभर में बदनामी हुई थी। ऐसे में आपको जानकारी दे रहा हूं। पता नहीं आपको जानकारी है कि आपको गुमराह किया जा रहा है। गहलोत ने ये भी कहा है कि उनकी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी, ऐसा उनका विश्वास है।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis : अब Supreme Court में Speaker और Sachin Pilot की याचिका| वनइंडिया हिंदी
    राजस्थान में सियासी खींचतान

    राजस्थान में सियासी खींचतान

    राजस्थान में इन दिनों सियासी खींचतान चल रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस से बगावत कर 20 विधायकों को लेकर हरियाणा में हैं। कांग्रेस का कहना है कि वो भाजपा के इशारे पर सब कर रहे हैं। कांग्रेस ने कई भाजपा नेताओं के ऑडियो टेप भी जारी किए हैं, जिसमें वो कथित तौर पर सरकार गिराने की बात कह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+