दिग्विजय सिंह ने मंच से लगाए कांग्रेस कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उस वक्त हैरान कर दिया, जब मंच से उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। दिग्विजय सिंह ने बैरागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे लगाकर कहा कि ये उनके लिए हैं, जिन्होंने चुनाव में पार्टी के लिए काम नहीं किया।

madhya pradesh: when digvijay singh raise slogan congress worker muradabad

दिग्विजय सिंह के नारों पर जब कार्यकर्ताओं ने एतराज किया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ उनको खराब लग रहा है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए काम नहीं किया है। उनके अलावा कोई बुरा नहीं मान रहा है।

बैरागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस विधायक नरेश हीराचंदानी को बुलाया। हुजूर सीट से विधायक नरेश को मंच पर बुलाने के बाद दिग्विजय ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में हीराचंदानी को जिताने के लिए मेहनत की, वो कांग्रेस कार्यकर्ता जिंदाबाद और जिन्होंने काम किया गया, वो मुर्दाबाद।

दिग्विजय सिंह के नारों पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की लेकिन वो यही कहते रहे कि काम ना करने वाले ही नाराज होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा और दूसरी पार्टियों के करीब 200 सदस्य कांग्रेस में शामिल हुए। दिग्विजय ने सभी का स्वागत किया लेकिन उनके नारे जरूर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+