Madhya Pradesh Crisis: सरकार बचाने में जुटी कांग्रेस, सिंधिया को मनाने के लिए भेजे ये 3 प्रस्ताव

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस में गुटबाजी इतने चरम पर पहुंच गई है कि सरकार खतरे में आ गई है। मध्य प्रदेश सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे है। ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुट के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। 20 विधायकों के इस्तीफे से कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है।

 Madhya Pradesh Crisis: Congress Attempt to convince Scindia,sent three proposal to him

वहीं सिंधिया को मनाने की कोशिशें जारी है। विधायकों के इस्तीफे से भारी संकट से जूझ रही कांग्रेस सरकार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस के आलाकमान एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं सिंधिया को मनाने की कोशिशें जारी है। पार्टी ने उसके पास 3 प्रस्ताव भेजे हैं। कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक मंत्री उमंग सिंघार को आगे ब़़ढाया है और सिंधिया के पास कांग्रेस के प्रस्ताव को लेकर भेजा है।

कांग्रेस के मुताबिक उमंग से सिंधिया का संपर्क भी हो गया है। पार्टी नेताओं के मुताबिक उमंग सिंघार के जरिए नाराज सिंधिया और उनके गुट को खुश करने की कोशिश की जा रही है। उनके पास तीन तरह के प्रस्ताव भेजे गए हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने सिंधिया को राज्य सभा सदस्य का प्रस्ताव दिया है। वहीं कहा जा रहा है कि नाराज सिंधिया को मनाने के लिए उन्हें प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही उनके कोटे से कैबिनेट में तीन-चार और मंत्रियों को शामिल करने का भरोसा दिलाया जा रहा है। आखिरी दांव में पार्टी की कोशिश है कि किसी भी तरीके से सरकार बचा ली जाए। हालांकि सिंधिया मानते नहीं दिख रहे हैं। वहीं बीजेपी भी सिंधिया के संपर्क में है। माना जा रहा है कि सिंधिया को बीजेपी अपने खेमे में करने में कामियाब हो सकती है। सूत्रों की माने तो पिछले दो दिनों में सिंधिया ने कई बार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। वहीं बीजेपी में भी मध्य प्रदेश में मचे सियासी भूचाल को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+