आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी पर CM कमलनाथ ने पुलिस को दी बधाई

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश को राजबाड़ा में बिजली कटौती को लेकर किए गए प्रदर्शन के मामले में अरेस्ट किया गया है। इस मामले में बीजेपी विधायक सहित 50 लोगों पर आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत केस दर्ज किया था। बता दें कि इंदौर में एक नगर निगम अधिकारी की बैट से पिटाई करने के मामले में उन्हें पहले ही 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी पर CM कमलनाथ ने पुलिस को दी बधाई

अब सीएम कमलनाथ ने आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह वास्तव में दुखद है कि एक भाजपा नेता इस तरह से व्यवहार करता है, मैं पुलिस को कार्रवाई करने के लिए बधाई देता हूं। कानून सबके लिए समान है'।

सीएम का मुखौटा लगाकर किया था प्रदर्शन

खबर के मुताबिक, इंदौर के राजबाड़ा इलाके में बिजली कटौती को लेकर बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सीएम कमलनाथ का मुखौटा लगाकर स्वांग रचाया था और उनका पुतला फूंका था। इसके बाद एमजी रोड थाने की पुलिस ने विजयवर्गीय समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+