कमलनाथ बोले- माफियाओं की मदद से सरकार को अस्थिर कर कर रही भाजपा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। कमलनाथ ने कहा, हमारे पास पूर्ण बहुमत है, बजट के दौरान और उससे पहले स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव के वक्त हम ये साबित कर चुके हैं। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी माफियाओं का सहारा लेकर हमारी सरकार को अस्थिर करने की असफल कोशिश कर रही है।

Madhya Pradesh CM Kamal Nath BJP unsuccessfully trying to destabilize Congress govt

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि भाजपा मध्य प्रदेश में उसकी सरकार को गिराना चाहती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दस विधायकों को भाजपा गुरुग्राम में एक होटल में भी ले गई है। वहीं भाजपा ने इन आरोपं का खंडन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह कांग्रेस का अपने घर का मामला है, उन्हें हमपर आरोप नहीं लगाने चाहिएं।

मंगलवार रात मध्य प्रदेश के 10 विधायकों के गुरुग्राम के एक होटल में आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासाम जारी है। ये हाई वोल्टेज ड्रामा मंगलवार आधी रात से ही जारी है। जिन दस विधायकों के होटल में आने की बात बताई गई है, उनमें कांग्रेस के अलावा, कांग्रेस सरकार को समर्थन कर रहे छोटे दल और निर्दलीय विधायक बताए गए हैं।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में बढ़ा सियासी संकट, Kailash Vijayvargiya ने कह दी ये बड़ी बात | वनइंडिया

    कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर 10 विधायकों को गुरुग्राम के एक लग्जरी होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया। इन दस विधायकों में कांग्रेस के चार, तीन निर्दलीय, दो बसपा और एक सपा का विधायक है। अब कांग्रेस ने दावा किया है कि वो दस में से छह विधायकों को वापस ले आई है और उसकी सरकार को कोई संकट नहीं है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि आधी रात को 6 विधायकों को गुरुग्राम के होटल से निकाल लिया गया है।

    मध्यप्रदेश में कमलनाथ की अगुवाई वाली 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार में सियासी उठापटक लगातार जारी है। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले ही कहा था कि भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा 25-35 करोड़ रुपये देकर कांग्रेस के विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा में वर्तमान में 228 सदस्य हैं। कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। वहीं उसे 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा विधायक का भी समर्थन है। बीजेपी के पास 107 विधायक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+