मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव, बुधवार की कैबिनेट बैठक में लिया था हिस्सा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भोपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अहम बात यह है कि प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक जोकि बुधवार को हुई थी, उसमे अरविंद भदौरिया ने हिस्सा लिया था। यही नहीं मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद लखनऊ स्थित उनके अंतिम दर्शन के कार्यक्रम में भी भदौरिया शामिल हुए थे, ऐसे में उन तमाम लोगों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है, जोकि लालजी टंडन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।
Recommended Video

इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को ऐलान किया है कि भोपाल में 24 जुलाई की रात से लॉकडाउन किया जाएगा। जिस तेजी से भोपाल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, उसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। बुधवार को भोपाल में कोरोना के 157 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद शहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 4669 पहुंच गई, जबकि अभी तक 144 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि शहर में 24 जुलाई रात 8 बजे से 10 दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की सप्लाी बाधित नहीं होगी। सब्जी, फल, दवा, दूध की सेवा जारी रहेगी। मैं हर किसी से अपील करता हूं कि वह नियमों का पालन करें। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जरूरी सेवा और आपात स्थिति के लिए ई पास पहले की तरह ही जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications