MP Budget: दो लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश, जानिए क्या है खास
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश कर दिया है, सरकार की ओर से यह बजट दो लाख करोड़ रुपए से अधिक का है। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दावा किया है कि प्रदेश की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर से भी अधिक है। देश की अर्थव्यवस्था में मध्य प्रदेश का हिस्सा अब बढ़कर 3.84 हो गया है। इस बार बजट में पशुपालन के लिए 1038 करोड़ रुपए और बीमा योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री का बजट भाषण विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ, कांग्रेस इस बात को लेकर हंगामा कर रही थी कि यह बजट किसान विरोधी है।

बजट के अहम अंश
- वित्त मंत्री ने भावांतर योजना के तहत तीन हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के 15 लाख किसानों को जोड़ा गया है। इसके तहत किसानों के खातों में 1500 करोड़ रुपए जमा कराए जाएंगे।
- जबलपुर, सागर और ओरछा में बाईपास बनाने का ऐलान
- स्मार्ट सिटी के लिए 700 करोड़ रुपए का बजट, सात शहरों को इस योजना में शामिल किया गया
- इंदौर और भोपाल में मेट्रो लाइन का काम शुरू किए जाने का ऐलान किया गया
- इंदौर भोपाल के बीच 6 लेन का एक्सप्रेस वे बनाने के लिए सरकार की मंजूरी
- 532 सड़क निर्माण का कार्य जारी, 5987 किलोमीटर राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई
- कृषि के लिए 37 हजार करोड़ रुपए के बजट का आवंटन
- बीमा योजा के लिए 2 हजार करोड़ रुपए का आवंटन












Click it and Unblock the Notifications