News Nation Exit Poll: मध्य प्रदेश में किसी भी एक दल को बहुमत नहीं
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सभी 230 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हो चुके हैं। राज्य में हार-जीत का फैसला भले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के बीच हो लेकिन यह तय है कि यह चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भविष्य तय करेगा। निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस बार चुनाव के दौरान बंपर वोटिंग हुई है और राज्य में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। News Nation Exit Poll के मुताबिक किसी भी एक दल को बहुमत नहीं दिखाया गया है। इसके मुताबिक 39 प्रतिशत लोगों ने बीजेपी और 41 प्रतिशत ने कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की।

सीटें
- बीजेपी- 108 से 112
- कांग्रेस- 105 से 109
- अन्य- 11 से 15
वोट प्रतिशत
- कांग्रेस-39 प्रतिशत वोट
- बीजेपी-40 प्रतिशत वोट
- अन्य- 14 प्रतिश वोट
- नोटा- 07 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications