एक ही गाड़ी में सवार होकर निकले सिंधिया-कमलनाथ, किसे मिलेगी सत्ता की ड्राइविंग सीट?

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। रुझानों में कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आगे हो रही है। फाइनल रिजल्ट तो शाम को ही साफ हो पाएगा, लेकिन उससे पहले ही सत्ता का खेल शुरू हो गया है। इस कड़ी टक्कर के बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की। दोनों उनसे मिलने उनके आवास पहुंचे, जहां पहले से ही समर्थकों की भीड़ इकट्ठा थी। इसके बाद सिंधिया और कमलनाथ एक ही गाड़ी में दफ्तर के लिए रवाना हुए।

Kamal Nath

फाइनल रिजल्ट से पहले ही मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। कौन सी पार्टी सत्ता में काबिज होगी, ये अभी साफ नहीं है लेकिन कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से उनके घर पर इस सिलसिले में मुलाकात भी की। आवास पर मुलाकात के बाद कमलनाथ और सिंधिया एक ही कार से दफ्तर के लिए निकले।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रदर्शन को मधु किश्नर ने बताया पाकिस्तान की जीत, पीएम मोदी के लिए कहा ये

अब कयास लगने शुरू हो गए हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो सीएम का ताज किसके सिर सजेगा। हालांकि पार्टी ने किसी को सीएम चेहरा नहीं बनाया है लेकिन शुरू से ही सिंधिया और कमलनाथ को सीएम पद का प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है। कमलनाथ का पलड़ा भारी है और हो सकता है कि वो इस दावेदारी में सिंधिया को मात दे दें।

कमलनाथ कहते आऐ रहे हैं कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस को 140 सीटें मिलेंगी। हाल ही में कांग्रेस के जीतने पर मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा था कि इसका फैसला जीत के बाद ही होगा। दोपहर तक चुनाव आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा 110 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 108 सीटों पर है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: पांचों राज्यों की मतगणना के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+