कांग्रेस के प्रदर्शन को मधु किश्नर ने बताया पाकिस्तान की जीत, पीएम मोदी के लिए कहा ये
लेखिका मधु किश्वर ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को पाकिस्तान की जीत बताया है। मधु किश्वर ने अपने ट्विटर हैंडल से चुनाव रुझानों को लेकर कई ट्वीट किए और कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि ये पाकिस्तान की जीत है।
नई दिल्ली। लेखिका मधु किश्वर ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को पाकिस्तान की जीत बताया है। मधु किश्वर ने अपने ट्विटर हैंडल से चुनाव रुझानों को लेकर कई ट्वीट किए और कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि ये पाकिस्तान की जीत है। किश्वर ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बड़ा झटका बताते हुए कहा कि पार्टी को अपने समर्थकों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव नतीजे शाम तक साफ हो जाएंगे, लेकिन अभी आ रुझानों में तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस भाजपा से काफी आगे है। कांग्रेस ने इसे अपनी जीत मानकर जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। इसपर लेखिका मधु किश्वर ने ट्वीट कर कहा, 'ये उतनी ही पाकिस्तान की जीत है, जितनी कांग्रेस पार्टी और वामपंथी उदारवादियों की। पेट्रो डॉलर की भूमिका को कम करके आंका नहीं जा सकता है।'
ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं अटल की भतीजी करुणा शुक्ला, जो दे रही हैं रमन सिंह को उनके गढ़ में कांटे की टक्कर
किश्वर ने आगे कहा कि ये पीएम मोदी के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने मतदाताओं की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। किश्वर ने साथ ही ये भी कहा कि कांग्रेस का पिछले 4 सालों में मुस्लिम तुष्टीकरण काफी बढ़ गया है। 'ये वर्चुअली मुस्लिम लीग में तब्दील हो गया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपने कोर वोट बैंक को पीछे कर दिया और कांग्रेस जैसे सेक्युलर बनने की कोशिश की।'
ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: पांचों राज्यों की मतगणना के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications