शुभ मुहूर्त पर ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दाखिल किया नामांकन
madhya pradesh assembly election, nomination file, shivraj singh chauhan, budhni seat, शुभ मुहूर्त, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, दाखिल किया नामांकन
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को वोटिंग है। बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। दूसरी ओर चुनावी प्रचार अपने चरम पर हैं। वहीं नामांकन का दौर भी जारी है। बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ रहें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज नामांकन दाखिल किया। शिवराज सिंह चौहान धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर ही नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

नामांकन दाखिल करने से पहले शिवराज ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर शिवराज ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता सिर्फ जनता की जेवा में यकीन रखते हैं। सरकार मध्यप्रदेश के विकास के लिए वचनबद्ध है। शिवपाल ने लोगों से अपील की कि बीजेपी को वोट देकर जीताएं और मध्य प्रदेश को समृद्धि के मार्ग पर ले चले.
सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान गांव जेत में नर्मदा नदी का पूजन किया। शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ सुबह अपने पैतृक गांव जैतपुर पहुंचे हैं। शिवराज ने अपने पैतृक गांव में पूजा अर्चना की। इसके बाद वो नामांकन दाखिल करने विधानसभा क्षेत्र बुधनी पहुंचे।
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नाम पर ही बीजेपी चुनाव लड़ती आई है और इस बार भी पार्टी को उनसे से काफी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2006 से यहां के विधायक हैं। वहीं 2003 से इस सीट पर बीजेपी जीतती आ रही है। 2013 के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के महेंद्र सिंह चौहान को 84 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। शिवराज को चुनाव में 128730 वोट मिले थे। जबकि महेंद्र सिंह चौहान को 43925 वोट ही मिल पाए थे। इससे पहले 2008 चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के महेश सिंह राजपूत को हराया था। शिवराज सिंह चौहान ने इस चुनाव में 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार भी बुधनी से किस्मत अजमा रहे शिवराज पर जनता कितना भरोसा करती है, ये 11 दिसंबर को पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications