मध्य प्रदेश के मंडला में बारातियों की बस पलटी, एक की मौत, 12 घायल

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मंडला के बम्हनी क्षेत्र में ये हादसा हुआ, जब बारातियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 से ज्यादा घायल हो गए। एएसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया है कि घायलों को नैनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एमपी के मंडला में बस हादसा, bus accident in mandla, Madhya Pradesh, bus overturned in Bamhani Mandla, bus accident, Bamhani, Mandla, accident, मध्य प्रदेश

घटना को लेकर बताया गया है कि बारात की बस को चला रहा ड्राइवर शराब के नशे में था और लापरवाही से बस चला रहा था। कथित तौर पर इसी के चलते ये हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश में इसी हफ्ते सीधी में भी एक बड़ा बस हादसा हो गया था। सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस हादसे में 51 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद तीन लोग अभी तक लापता हैं। हादसे के तीसरे दिन गुरुवार को नहर की चार किलोमीटर लंबी सुरंग मे एनडीआरएफ के जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ पता ना चल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+