MP:महिला के साथ था थानेदार,पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा,अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार जिले गंधवानी पुलिस चौकी इंचार्ज नरेन्द्र सूर्यवंशी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने पर आरोपी चौकी इंचार्ज ने सरेआम अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उसकी बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच की, जिसके बाद आरोपी थाना इंचार्ज नरेन्द्र सूर्यवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें नरेन्द्र अपनी पत्नी की सरेआम पिटाई कर रहा था। इंदौर में रहने वाली पुलिसकर्मी की पत्नी को जब पता चला कि नरेंद्र का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है तो वो उसे बिना बताए उसके सरकारी आवास पर पहुंच गई। उसने नरेन्द्र को रंगेहाथों पकड़ लिया, जिसके बाद नरेंद्र सूर्यवंशी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद जब किसी ने पुलिसकर्मी की पत्नी को सूचित किया कि उसका पति गंधवानी में एक अन्य महिला के साथ रह रहा है, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने उसके खिलाफ जांच की गई और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications