मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत
भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पन्ना रोड पर एक स्कॉर्पियो ने 3 बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद पलट गई। हादसे में बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सात स्कॉर्पियो सवार हैं। जबकि एक बाइक सवार की जान गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल है। दुर्घटना बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी के पास जखीरा टेक के पास हुई। सूचना मिलने पर थाना बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक कार बहुत तेज रफ्तार में थी और तीन बाइक को टक्कर मारने के बाद वो सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना में मरने वालों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। जिसने भी इस घटना को देखा उसका रोंगटे खड़े हो गए। सड़क पर लाशें पड़ी हुई थीं, किसी तरह शवों को उठाकर पीएम के लिए भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications