मध्य प्रदेश में 31 फीसदी विधायकों पर क्रिमिनल केस

खैर यह तो कांग्रेस का हाल जो हुआ, वो हुआ, लेकिन मध्य प्रदेश को क्या मिला है इस चुनाव में यह आपके लिये जानना बहुत जरूरी है। एमपी को इस बार 72 विधायक ऐसे मिले हैं, जिन पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं। इससे भी बड़ी बात यह है कि 45 विधायक यानी 20 प्रतिशत तो ऐसे हैं, जिन पर सीरियस क्रिमिनल केस लगे हैं- जैसे हत्या, अपहरण, आदि। इससे साफ होता है कि आज भी भारत की जनता नेताओं को वोट देते वक्त उनका बैकग्राउंड चेक नहीं करती है।
अगर पढ़ाई की बात करें तो 155 विधायक ग्रेजुएट या उससे अधिक पढ़े लिखे हैं। यानी यहां पर स्थिति दिल्ली से बेहतर है। दिल्ली में स्नातक व उससे अधिक शिक्षा वाले विधायक 51 फीसदी हैं। करोड़पति विधायकों की बात करें तो उनकी संख्या 161 है। यानी 70 फीसदी। इससे साफ है कि धनबल और बाहुबल रखने वाले नेताओं का जोर इस बार भी चुनाव में चला है।
महिलाओं की बात करें तो इस बार 30 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं, जो कुल संख्या की 13 फीसदी है। यानी इस मामले में भी मध्य प्रदेश दिल्ली से आगे है।












Click it and Unblock the Notifications