मध्य प्रदेश: शस्त्र पूजा के दौरान फायरिंग करने में विहिप, बजरंग दल के 150 कार्यकर्ताओं पर केस

मध्य प्रदेश: हर्ष फायरिंग करने में विहिप बजरंग दल के 150 कार्यकर्ताओं पर केस

Recommended Video

    Madhya Pradesh: हर्ष फायरिंग मामले में 150 Bajrang Dal कार्यकर्ताओं पर FIR । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान फायरिंग करने के मामले में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नदीगेट स्थित स्कूल के परिसर में कई राउंड किए थे। फायरिंग कर रहे इन लोगों का वीडियो भी सामने आया था। झांसी रोड पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

    Madhya Pradesh, VHP Bajrang Dal workers firing, Gwalior, shastra puja, VHP, Bajrang Dal, firing, मध्य प्रदेश, ग्वालियर, विहिप, बजरंग दल, फायरिंग

    मंगलवार को दशहरा के मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एक स्कूल परिसर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान वहां दोनों संगठनों के कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग मौजूद थे। पूजन के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी की। कई कार्यकर्ता इस दौरान हाथों में असलहा लिए हुए थे और लगातार फायर करते रहे।

    सामने आए घटना के वीडियो में वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाकर हवा में फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही के रोकने के बाद भी ये लोग फायर करते रहे। वीडियो वायरल होने पर स्थानीय प्रशासन को भी आलोचना का शिकार होना पड़ा, जिसके बाद एफआईआर की गई।

    पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की बात और भी कुछ जगहों से सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 9 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग की गई। तीन लोगों ने मंगलवार रात को फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हर्ष फायरिंग में लगभग छह लोग घायल हो गये थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+