माधुरी ने पति के साथ मनाई शादी की 20वीं सालगिराह, ये रोमांटिक फोटो हुई वायरल

सेशेल्स। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की शादी को 20 साल हो गए हैं। उन्होंने अपने काम से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन बावजूद इसके उनका बॉलीवुड में अलग ही दबदबा है। अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया से दूर अपनी शादी की सालगिराह मनाई है। उन्होंने इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

madhuri nene

इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। इन दिनों माधुरी अपने पति के साथ सेशेल्स में छुट्टियां मना रही हैं। यहीं पर वह अलग अंदाज में अपनी शादी की सालगिराह मना रही हैं।

उन्होंने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह डॉक्टर नेने के गालों पर किस करती दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर को 4,77,541 लोगों ने लाइक किया है। एक अन्य तस्वीर में वह डॉक्टर नेने के साथ खड़ी हैं।

View this post on Instagram

Soulmates forever @drneneofficial #20Years

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'सोलमेट्स फॉरएवर'। इस तस्वीर के अलावा भी उन्होंने बहुत सी तस्वीरें पति श्रीराम नेने के साथ साझा की हैं। तस्वीर में माधुरी और उनके पति साथ में काफी प्यारे लग रहे थे। इसे साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, 'सालगिरह की बहुत बधाई हो डॉक्टर नेने। यहां जश्न मनाने के लिए और भी कई साल हैं।'

बता दें माधुरी दीक्षित और डॉक्टर नेने की शादी 18 अक्टूबर, 1999 में हुई थी। ना केवल सालगिराह पर बल्कि अन्य दिन भी माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करती हैं। वहीं अगर उनके काम की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म कलंक में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वह जज के तौर पर डांस दिवाने 2 में भी नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+