छत्तीसगढ़: नगर निगम चुनाव में भाजपा को झटका, मधु किन्नर बनी रायगढ़ की मेयर
रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के तहत रविवार को हुई मतगणना में पूरे प्रदेश से चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हुए 10 नगर निगमों के चुनाव में सबसे पहला रायगढ़ नगर निगम का परिणाम घोषित किया गया। रायगढ़ में महापौर पद की निर्दलीय प्रत्याशी मधु किन्नर (थर्ड जेंडर) ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया।

बार-बार धोखा खाने वाले लोगों ने इस बार मुझ पर भरोसा किया है। मैं सबसे पहले पूरे शहर की सफाई करवाऊंगी। उसके बाद पानी और सड़क की समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास करूंगी। लोग देखेंगे कि एक किन्नर क्या-क्या कर दिखाती है।" रायगढ़ में मधु किन्नर की जीत से पूरे प्रदेश के 'थर्ड जेंडर' समुदाय में काफी उत्साह है। वहीं, धमतरी नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा की अर्चना चौबे ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की सरिता दोषी को हराया।












Click it and Unblock the Notifications