'हमने 500 करोड़ हैदराबाद के लिए निकाले हैं', मुस्लिम महिला से क्या कह गईं माधवी लता, वोटिंग के बीच Video Viral
Madhavi Latha (Hyderabad BJP): लोकसभा चुनाव-2024 के चौथे चरण में हॉट सीट हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग जारी है। हैदराबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार माधवी लता और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच मुकाबला है।
माधवी लता ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए हैदराबाद के अमृता विद्यालयम मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। वहीं हैदराबाद से वर्तमान सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी लोकतंत्र के पर्व हिस्सा लेते हुए वोटिंग की। इसी बीच माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

माधवी लता ने कहा- हमने 500 करोड़ हैदराबाद लोकसभा के लिए निकाल के रखे हैं
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर कई यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में माधवी लता को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''हमने 500 करोड़ हैदराबाद लोकसभा के लिए निकाल के रखे हैं। आप हमको जिताइए तो काम आएगा। (हाथ जोड़ते हुए) समझ लीजिए आप इतना बस। आप आबाद हो जाइए, इससे ज्यादा अच्छा क्या होगा।''
वीडियो में माधवी लता ये बात बुर्का पहने हुए एक मुस्लिम महिला से कही है। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस वीडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। ये सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है।
इस वीडियो को सैकड़ों सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किए हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर कहा, ''ये है माधवी लता, जो आए दिन मुसलमानों को इनके समर्थक और खुद गालियां देते रहते है और माधवी लता खुद मुसलमानों के आगे रो कर गिड़गिड़ाकर वोट मांग रही हैं।''

वोट देने के बाद क्या बोलीं माधवी लता?
वोट देने के बाद माधवी लता ने कहा कि "सबका साथ ही सबका विकास है।" माधवी लता ने लोगों से अनुरोध किया कि, देने जरूर जाएं, क्योंकि वोट बदलाव लाता है और विकास की ओर बढ़ता है।
वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए माधवी लता ने कहा, "मुझे सभी मतदाताओं से केवल यह कहना है कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह वोट देने के लिए निकले क्योंकि वोट दो बदलाव लाता है, पहला, अपने और अपने परिवार के प्रति एक नया बदलाव और विकास, और दूसरा, यह देता है वंचितों, दलितों, गरीबों और हर उस बुजुर्ग व्यक्ति के जीवन को बदलने का अवसर, जिन्हें समाज ने त्याग दिया गया है।''

माधवी लता ने आगे कहा, ''विकास की ओर बढ़ने की स्वार्थपूर्ण इच्छा के साथ-साथ मतदान सबसे अनमोल सामाजिक कार्य है। तो मैं कहूंगी कि आपके पास पैसा नहीं हो सकता है, लेकिन आपके पास वोट है, तो आपने देश को 'विकसित भारत' की ओर ले जाने में योगदान दीजिए। और सबसे अच्छी बात जो आप सभी को समझनी है वह है 'सबका साथ है, सबका विकास है, अलग-अलग जीने में विकास नहीं है।''












Click it and Unblock the Notifications