जम्मू कश्मीर के पुंछ से दो बार के कांग्रेस सांसद मदन लाल शर्मा का निधन
Madan Lal Sharma: जम्मू कश्मीर के पुंछ लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद मदन लाल शर्मा का निधन हो गया है। मदन लाल शर्मा का नाम प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शुमार था। मदन लाल शर्मा 68 वर्ष के थे। मदन लाल शर्मा दो बार सांसद चुने गए थे। मदन लाल शर्मा के निधन के बाद उनके गृह जनपद में शोक की लहर है। बता दें कि मदन लाल शर्मा का जन्म 22 अप्रैल 1952 में हुआ था। मदन लाल 14वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के खिलाफ चुनाव हार गए थे।













Click it and Unblock the Notifications