मोदी को टारगेट करने के लिये 'मछली नंबर 5' था आतंकियों का कोड वर्ड

Narendra Modi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। रविवार को पटना के गंधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के हुंकार रैली में जो सिलसिलेवार धमाका हुआ था उसके बारे में अब खुलासों का दौर शुरु हो गया है। सबसे अहम खुलासा तो ये था कि रैली में नरेन्‍द्र मोदी को मानव बम से उड़ाने के पूरी तैयारी कर ली गई थी। मगर अब एक और खुलासा सामने आया है कि आतंकियों ने मोदी को इंडीकेट करने के लिये एक कोड वर्ड 'मछली नंबर 5' रखा था।

मालूम हो कि इम्तियाज और उसके एक साथी को पहले नरेन्‍द्र मोदी की रैली के लिये बने स्‍टेज के पास रिमोट कंट्रोल से तीन बम विस्‍फोट करने थे, उसके बाद इन दोनों को स्‍टेज के पास भागकर अपने शरीर में बंधे बमों में ब्‍लास्‍ट करना था। मगर पटना रेलवे स्‍टेशन पर बैटरी और टाइमर से तैयार किये जा रहे बमों में से एक छोटा बम धोखे से फट गया और इम्तियाज का साथी जख्मी हो गया. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इम्तियाज धमाकों के लिए रैली स्थल गया और एक धमाके के बाद जब वह भाग रहा था, पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

उल्‍लेखनीय है कि आतंक की दुनिया में मोदी के लिये मछली नंबर 5 का ये कोर्ड वर्ड आज से नहीं बल्कि कई सालों चलन में है। इशरत जहां के साथ मारे गए दो लोगों से मुजम्मिल की रिकॉर्डिड बातचीत में यह खुलासा हुआ था। इस बातचीत में उन्होंने चार और टारगेट के कोड बोले। ये थे- दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे (मछली नंबर 1), वीएचपी नेता प्रवीण तोगडिया ( मछली नंबर 2) और अशोक सिंघल (मछली नंबर 3), भाजपा नेता एल के आडवाणी ( मछली नंबर 4)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+