एम नागेश्वर राव होंगे CBI के अतिरिक्त निदेशक, कैबिनेट कमिटी ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी में अंतरिम निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे एम नागेश्वर राव को प्रमोट कर अतिरिक्त निदेशक का पदभार सौंपा गया है। मंगलवार देर शाम कैबिनेट कमिटी ने नागेश्वर राव की पदोन्नति कर उन्हें अतिरिक्त निदेशक का पद सौंपा है। ओडिशा कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अफसर नागेश्वर राव ने 2016 में सीबीआई में निदेशक के रूप में कामकाज शुरु किया था।

आपको बता दें कि सीबीआइ निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच टकराव का विवाद सामने आने के बाद 24 अक्टूबर को राव को अंतरिम सीबीआई निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।
M Nageswara Rao, the interim CBI Director, has been promoted to the rank of Additional Director by the Appointments Committee of the Cabinet. pic.twitter.com/ixVJn0iOoX
— ANI (@ANI) December 18, 2018
कौन हैं नागेश्वर राव
एम नागेश्वर राव मूल रूप से तेलंगाना के वारंगल के रहने वाले हैं। उन्होंने ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में परास्नातक की पढ़ाई की है।
एम नागेश्वर राव आईआईटी मद्रास में पढ़ाई की है। उसके बाद सिविल की पढ़ाई की है। जिसके बाद 1986 में आईपीएस बने। 2016 में उन्होंने सीबीआई में बतौर संयुक्त निदेशक कार्य संभाला। इसी के बाद सीबीआई के नंबर 1 और नंबर 2 की लड़ाई के बीच उन्हें अंतरिम निदेशक बनाया गया है। नागेश्वर राव तेज-तर्रार अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान ही अवैध खनन पर लगाम लगाया।












Click it and Unblock the Notifications