Lumpy skin disease: क्या संक्रमित जानवरों के दूध के सेवन से फैलता है लंपी वायरस, वैज्ञानिकों ने दिया जवाब
देश में कोरोना वायरस के बाद इस वक्त लंपी वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, यह बीमारी अभी तक जानवरों में ही मिली है, जिसके बाद से वैज्ञानिक कई तरह के रिसर्च कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के वैज्ञानिकों ने यह पता लगाने के लिए एक अध्ययन किया क्या लंपी वायरस से संक्रमित जानवरों के दूध के सेवन से इंसान संक्रमित होंगे? साथ ही सैंपल के जरिए यह भी पता लगाया कि क्या जानवरों से लंपी वायरस, इंसानों में फैल सकता है? आपको बता दें कि अब तक भारत में लंपी वायरस से संक्रमित 65,000 से अधिक मवेशियों को मारा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- एमपी: मैकेनिकल इंजीनियर ने पीपल, छाछ , गोमूत्र और गुड़ से तैयार कर दिया लंपी वायरस का स्प्रे

इंसानों को डरने की जरूरत नहीं?
भारत के 18 राज्यों में लंपी वायरस के अब तक 15 लाख केस पाए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक लंपी वायरस के मनुष्यों से इंसानों में फैलने का सबूत नहीं मिला है। ऐसे में आपको डरने की जरूर नहीं है। हाल ही में गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताया कि जानवरों से इंसानों में वायरस के फैलने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में डरने और अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

मनुष्यों को संक्रमित नहीं करता है जानवरों का दूध
इस संबंध में सेंटर फॉर वन हेल्थ के निदेशक डॉ. जसबीर सिंह बेदी ने बताया कि वायरस सीधे संपर्क से या प्रभावित जानवरों के दूध के सेवन से मनुष्यों को संक्रमित नहीं करता है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि दूध पीने से पहले उसे उबालना जरूर चाहिए। ताकि उबालने की प्रक्रिया के दौरान उसमें मौजूद किटाणु खत्म हो जाएं।

सुरक्षित है मवेशियों का दूध
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार मोहंती ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संक्रमित मवेशियों के दूध का सेवन सुरक्षित है। दूध उबालने के बाद या फिर बिना उबाले पीने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि, संक्रमित जानवर के दूध के सेवन से जानवर जरूर संक्रमित हो सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए बरेली, ICMRs भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक वैज्ञानिक ने बताया कि अगर बछड़ा संक्रमित गाय का कच्चा दूध सेवन करता है, तो उसमें संक्रमण फैल सकता है।

ICMR के वैज्ञानिकों ने इसलिए किया रिसर्च
अधिकतर वैज्ञानिक लंपी वायरस को जानवरों से इंसानों में फैलने की बात निराधार बता रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में इससे संक्रमित जानवरों की संख्या में इजाफा हुआ है। यही वजह है कि वैज्ञानिक पूरी तरह कन्फर्म होने के लिए इस तरह की जांच की। 7 अक्टूबर को आईवीआरआई शोधकर्ताओं ने 850 नमूनों का परीक्षण किया था और इनमें 300 सैंपल लंपी वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं था कि यह वायरस इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications