महर्षि वाल्मीकि को आतंकी बताने वाली राखी सावंत के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

राखी ने ने रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि को आतंकी करार दिया था और कहा था कि वो तो कातिल थे।

मुंबई। एक बार फिर से विवादित आयटम गर्ल राखी सांवत गलत कारणों की वजह से ही चर्चा में हैं, उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। उनके खिलाफ वारंट लुधियाना की एक कोर्ट ने महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिपपणी करने के मामले में जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई रवाना हो गया है।

महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ टिप्पणी की थी

पुलिस के मुताबिक राखी के खिलाफ शिकायत करने वाले ने आरोप लगाया है कि इस अभिनेत्री ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। राखी ने ने रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि को आतंकी करार दिया था और कहा था कि वो तो कातिल थे, जिसके बाद इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की गई थी।

अरेस्ट वारंट जारी

इस मामले में कई बार कोर्ट से राखी को समन भेजा जा चुका है लेकिन राखी नौ मार्च को हुई मामले की सुनवाई में पेश नहीं हुई थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है।

अगली सुनवाई 10 अप्रैल को

इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी, फिलहाल इस मामले पर अभी राखी और उनके परिवारवालों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+