अपनी अश्लील फोटो पर बोलीं सोफिया.. बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं...
नई दिल्ली। एक बार फिर से बोल्ड अभिनेत्री से 'नन' का रूप धारण करने वाली सोफिया हयात ने विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया है।

हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसमें वो काफी मादक और उत्तेजक अंदाज में नजर आ रही थीं। जिस पर कटाक्ष करते हुए आयटम गर्ल राखी सावंत ने कहा था कि क्या सोफिया आप अभी भी 'नन' हैं?
जिसके जवाब में सोफिया ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हतप्रभ रह गया। सोफिया ने कहा कि मैंने बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहने हुए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम पर दी हैं।
उन्होंने अपनी एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि जो मेरे शरीर दिखने वाली बात कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैंने बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहने हुए हैं, उन लोगों को अपना दिमाग साफ करना चाहिए, जो तस्वीर में कुछ भी देखकर आलोचना कर रहे हैं, महिला तो देवी है। सोफिया का गुस्सा यहीं नहीं रूका उन्होंने तो पीरियड को लेकर भी बातें लिख दीं जिन्हें आप क्लिक करके पढ़ सकते हैं
आगे की बात तस्वीरों में...

शिव को जन्म दिया
ग्लैमरस अभिनेत्री सोफिया हयात ने उस समय भी लोगों को चौंका दिया था जब उन्होंने कहा था कि वो नन बन गई हैं। सोफिया ने दावा किया था कि उन्होंने भगवान शिव को जन्म दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था।

वो कांपने लगीं
सोफिया ने दावा किया था कि वो औरंगाबाद में कैलाश का दर्शन करने गई थीं और जैसे ही उन्होंने शिवलिंग को टच किया वो कांपने लगीं और उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने किसी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी ये बात इंस्ट्रागाम में शेयर की थी।

बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं...
सोफिया इन दिनों अपने हॉट और ग्लैमरस फोटो को लेकर चर्चा में हैं और इसी वजह से जब उनसे राखी सावंत ने कहा कि क्या वो अब भी नन हैं तो उन्होंने कहा कि वो बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हैं।

विवादित फोटोंं
सोफिया हमेशा अपने विवादित फोटोंं और बातों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी गिनती ग्लैमरस मॉडलों में होती थीं लेकिन आजकल वो विवादित मॉडल बन गई हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
सोफिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन काफी आलोचना का शिकार रह चुकी हैं। पूर्व में वो क्रिकेटर रोहित शर्मा को लेकर भी काफी विवादित बातें कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications