लखनऊ की पॉश कॉलोनी गौतमपल्ली में डबल मर्डर, रेलवे अधिकारी के बेटे और पत्नी की हत्या
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मां-बेटे की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। दोनों को गौतमपल्ली कॉलोनी स्थित उनके घर में ही गोली मारी गई है। मृतक रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटा हैं। दोनों के शव घर में पड़े मिले। रेलवे अधिकारी के बेटे की उम्र 20 से 22 साल बताई गई है।

शनिवार दोपहर बदमाश रेलवे अधिकारी आरडी बाजपेयी के सरकारी आवास में घुसे और उनकी पत्नी मालती और बेटे शरद की हत्या कर फरार हो गए। दोपहर 3:30 बजे करीब नौकरों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी जिसके बाद गौतमपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। भारतीय रेलवे सेवा के बड़े अधिकारी आरडी वाजपेयी की पत्नी और बेटे की हत्या अति सुरक्षित गौतमपल्ली इलाके में उनके सरकारी आवास पर गई है। बता दें कि ये पॉश इलाका है और सीएम आवास भी यहां से बहुत दूर नहीं है।
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया है कि आरडी बाजपेयी के बेटे और बीवी की लाश उनके घर से ही मिली है। दोनों को गोली मारी गई है। अभी तक की जांच से ऐसा नहीं लगता है कि हत्या करने वाले लूट से इरादे से आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications