NDA-इंडी के बीच कांटे की टक्कर, चंद्रबाबू नायडू-नीतीश कुमार से संपर्क साधने की खबरों पर क्या बोले शरद पवार?
Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी है। कई सीटों पर जीत-हार का फैसला हो चुका है जबकि अन्य सीटों पर काउंटिंग जारी है। बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। रुझानों में गौर करने वाली बात यह है कि बीजेपी अकेले अपने दम पर 272 का जादुई आंकड़ा पार करने में असमर्थ दिख रही है।
रुझानों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों, तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) जैसे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऐसे में बीजेपी के लिए यह जरूरी है कि वह अपने सहयोगियों को न सिर्फ साथ रखे, बल्कि उन्हें साधे भी रहे।

इस नेक टू नेक मुकाबले के बीच दूसरे पार्टी के नेताओं से संपर्क साधने की खबरें निकल कर सामने आने लगी। इसी बीच ऐसी खबर आई कि शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार साथ ही साथ आंध्र प्रदेश के विपक्ष के नेता और डीएमके चीफ चंद्रबाबू नायडू से संपर्क किया है।
इस तरह की खबरें निकल कर सामने आ रही थी कि महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं में से एक और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल एनसीपी के अध्यक्ष, शरद पवार ने दोनों ही नेताओं (नीतीश कुमार और चद्रंबाबू नायडू) से फोन पर बात की है।
शरद पवार ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले शरद पवार ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबु नायडू के संपर्क में होने की बातों से इनकार किया है।
बता दें, अब तक के रुझानों में जितनी सीटें एनडीए गठबंधन को मिलती नजर रही हैं उसमें से बीजेपी के बाद एक बड़ा हिस्सा टीडीपी का है। भाजपा और टीडीपी ने आन्ध्र प्रदेश में साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा था। टीडीपी आन्ध्र प्रदेश में फिलहाल 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
शरद पवार ने कहा, "अभी तक नीतीश कुमार और चंद्रबाबू से बात नहीं हुई है, लेकिन उनसे बात होने की उम्मीद है। पवार ने बताया कि कल इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में बैठक है जिसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।"
बता दें, अगर नायडू या नीतीश कुमार के रुख में किसी भी तरह का बदलाव होता है तो एनडीए को सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है।
इसी बीच जेडीयू ने एक बार फिर पाला बदलने के कयास को खारिज कर दिया है। जेडीयू नेता के सी त्यागी ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू, एनडीए गठबंधन के साथ बनी रहेगी। इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राज्य के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है।
अब तक के रुझानों को देखते हुए इन मुलाकातों और बातचीतों को काफी अहम माना जा रहा है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होगी, वैसे-वैसे नेताओं के बीच हुई ये बातें और मुलाकातें और भी अहम होती जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications