मथुरा में एलपीजी टैंकर को ट्रेन ने मारी टक्कर, पटरी से उतरा इंजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सड़क हादसा सामने आया है । यहं एलपीजी गैस टैंकर सड़क हादसे का शिकार हो गया। दरअसल जब गैस टैंकर कार को बचाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बीती रात मथुरा के यमुना पार में हुआ है। एलपीजी गैस टैंकर हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर गिर गया। जिसके बाद एक मालगाड़ी ने टैंकर को टक्कर मार दी, जिसके चलते मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया।













Click it and Unblock the Notifications