भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे सस्ता है एलपीजी और केरोसीन, पड़ोसी देशों में कीमत कहीं ज्यादा

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में कई बार जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है, उसके बावजूद अगर एलपीजी और केरोसीन के दाम पर नजर डालें तो लोग कुछ राहत की सांस जरूर ले सकते हैं। पड़ोसी देशों की तुलना में अगर भारत में केरोसीन और एलपीजी के दाम पर नजर डालें तो यह सस्ती है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड अनालिसिस सेल के आंकड़ों के अनुसार उपमहाद्वीप में केरोसीन और कुकिंग गैस की कीमत भारत में सबसे कम है।

कुल 22.43 करोड़ उपभोक्ता

कुल 22.43 करोड़ उपभोक्ता

भारत में कुल 22.43 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं, जिसमे से 18.11 करोड़ यानि 80 फीसदी लोग इसपर सब्सिडी पाते हैं। भारत में लोग एलपीजी सिलेंडर के लिए 499.55 रुपए का भुगतान करते हैं, यह कीमत कुल 14.2 किलोग्राम गैस के लिए की जाती है, इस लिहाज से प्रति किलोग्राम गैस की कीमत 34.76 रुपए हैं, वहीं अगर बिना सब्सिडी वाले गैस पर नजर डालें तो 1 जून तक इसकी कीमत 671 रुपए यानि 47.25 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

किस देश में कितनी कीमत

किस देश में कितनी कीमत

अगर भारत में एलपीजी की कीमत की तुलना पाकिस्तान से की जाए तो पाकिस्तान में घरेलू गैस 1039.52 रुपए में मिलती है, यहां सिलेंडर में कुल 11.8 किलोग्राम गैस होती है, यानि 88.95 रुपए प्रति किलोग्राम, जोकि भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे अधिक है। वहीं अगर श्रीलंका व नेपाल से तुलना करें तो यहां गैस की कीमत 815.30 रुपए और 867.11 रुपए है। यह कीमत 12.5 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की है, इस लिहाज से श्रीलंका में गैस की कीमत 65.22 रुपए प्रति किलोग्राम और नेपाल में 61.06 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं बांग्लादेश में लोगों को 643.79 रुपए में 12.5 किलोग्राम का सिलेंडर मिलता है, जोकि 51.5 रुपए प्रति किलोग्राम है।

केरोसीन तेल की तुलना

केरोसीन तेल की तुलना

वहीं अगर केरोसीन की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 25.03 रुपए प्रति लीटर है, वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत 46.78 रुपए प्रति लीटर, बांग्लादेश में 52.62 रुपए प्रति लीटर, श्रीलंका में 43.25 रुपए प्रति लीटर और नेपाल में इसकी कीमत 58.02 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन एलपीजी और केरोसीन को अलग रखते हुए अगर पेट्रोल-डीजल की बात करें तो यह भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे अधिक भारत में है। भारत में पेट्रोल ल8 जून से दिल्ली में 76.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जोकि पाकिस्तान की तुलना में कहीं महंगा है।

पेट्रोल-डीजल महंगा

पेट्रोल-डीजल महंगा

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 49.9 रुपए प्रति लीटर है, जबकि श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 58.67 रुपए प्रति लीटर, नेपाल और बांग्लादेश में 69.37 और 69.63 रुपए प्रति लीटर है। यही नहीं अगर मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 84.26 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 79.10 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 79.33 रुपए प्रति लीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+