प्यार की खातिर एक साथ लिया मरने का फैसला, लेकिन प्रेमी ने यूं बचा ली प्रेमिका की जान
आगरा। प्यार में पड़े एक जोड़े ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, लेकिन उनके प्यार को अपनों ने ही स्वीकार नहीं किया। दोनों के ही घरवालों ने उनका रिश्ता कबूलने से मना कर दिया, जिसके बाद इस प्रेमी जोड़े ने साथ मरने की योजना बनाई। दोनों ही परिजन हाइवे पर पहुंचे और एक गाड़ी के सामने कूद कर जान देने की कोशिश की। हालांकि प्रेमी ने इसी दौरान अपनी प्रेमिका की जान बचाने के लिए उसे गाड़ी के आगे से धक्का दे दिया और खुद अपनी जान गंवा दी। ये चौंकाने वाली घटना आगरा के एत्मादपुर इलाके में हुई है।

प्यार की खातिर प्रेमी जोड़े ने लिया बड़ा फैसला
जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के जेवर कॉलोनी के रहने वाले 24 साल के सोहेब की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोहेब को एक लड़की से प्यार हो गया लेकिन परिजन उनके रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार उन्होंने आत्महत्या की योजना बनाई। इसी को अंजाम देने के लिए वो नेशनल हाइवे 2 पर आए और गाड़ी के नीचे कूदकर आत्महत्या की कोशिश की।

प्रेमी ने बचा ली प्रेमिका की जान
दोनों प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक गाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इसी दौरान अचानक ही युवक ने अपनी प्रेमिका को धक्का दे दिया जिससे उसकी जान बच जाए। ऐसा ही हुआ सोहेब की हादसे में जान चली गई, लेकिन लड़की की जान बच गई।

ऐसे बच गई प्रेमिका की जान
लड़की ने बाद में पुलिस को बताया कि उन्होंने साथ मरने के लिए तेज रफ्तार गाड़ी के आगे छलांग लगाई थी, लेकिन ठीक उसी समय सोहेब ने मुझे बचाने के लिए धक्का दे दिया। इस दौरान वो खुद को नहीं बचा सका। एत्मादपुर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए सोहेब के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications