आदित्‍यनाथ का 'लव जेहाद', एक के बदले 100 मुस्लिम लड़कियों को बना दो हिंदू

गोरखपुर। दबी जुबान में ही सही पर आज हर जगह 'लव जेहाद' की चर्चा है। जितनी मुंह उतनी बातें और जितने लोग उतने तरह की चर्चाएं। इसी बीच लव जेहाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद योगी आदित्‍यनाथ का एक विवादास्‍पद वीडियो सामने आया है जिसे लेकर भयंकर बवाल मच गया है। ये वीडियो 2009 का है जिसमें योगी आदित्‍यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि अगर कोई मुस्लिम लड़का एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराए तो हिंदुओं को उसके बदले 100 लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराना चाहिए।


जानकारी के मुताबिक 2009 के लोकसभा चुनाव में योगी आदित्‍यनाथ ने आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार रमाकांत यादव की चुनावी सभा में यह विवादित बयान दिया था। योगी आदित्यनाथ का 2009 के चुनाव में आजमगढ़ में प्रचार के दौरान का वीडियो यू ट्यूब पर है। इस वीडियो में योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश ने मुझे चिंता में डाल दिया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में पूछा था कि हिंदू लड़कियां मुस्लिम युवकों से शादी क्यों कर रही है? उत्तर प्रदेश सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई।

उल्‍लेखनीय है कि गोरखपुर के एक युवक ने कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। उसने कहाकि गोरखपुर में मुस्लिम लड़कियां हिंदू परिवारों में शादी कर रही है। अगर कोई हिंदू बनना चाहे तो हम यह स्वीकार करते हैं। इससे नई जाति का उदय होगा। यह वीडियो एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने जारी किया। वीडियो सामने आते ही विपक्षी पार्टियों ने आदित्यनाथ के बयान की कड़ी आलोचना की है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद आदित्यनाथ ने कहाकि वे इस पर कुछ नहीं कहेंगे। बिना फोरेंसिक जांच के वीडियो की प्रमाणिकता सिद्ध नहीं होती। योगी आदित्यनाथ बीजेपी के टिकट पर लगातार गोरखपुर संसदीय सीट से जीतते रहे हैं और उन्हें कट्टरवादी हिंदू नेता माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+