बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्रेमी जोड़े ने होटल में लिया कमरा, अचानक प्रेमिका की हो गई मौत

नई दिल्ली। हरिद्वार में बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर होटल में पार्टी कर रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल पुलिस जांच में पता चला है कि युवती अपने प्रेमी के साथ उसका जन्मदिन मनाने के लिए होटल आई थी। जहां पर युवती की मौत हो जाती है।

 हरिद्वार से सटे इलाके का रहने वाला है प्रेमी जोड़ा

हरिद्वार से सटे इलाके का रहने वाला है प्रेमी जोड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से सटे एक गाव के रहने वाला प्रेमी जोड़ा सुबह करीब 9.30 बजे शहर के एक होटल पहुंचा, जहां उन्होंने खुद को शादीशुदा बताकर कमरा लिया। मायापुर चौकी प्रभारी रिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों ने होटल में दोपहर के समय जन्मदिन का केक भी काटकर खाया। लेकिन केक खाते ही युवती को अचानक खून की उल्टी होने लगी।

होटल के कर्माचारियों ने दी पुलिस को सूचना

होटल के कर्माचारियों ने दी पुलिस को सूचना

युवती को उल्टी होते देख शख्स भी हैरान हो गया। लेकिन जब तक वो कुछ करता तब तक युवती की मौत हो जाती है। इसके परेशान लड़का हल्ला मचाने लगता है। जिसके बाद होटल के कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो देखा की युवती की मौत हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच के लिए केक को भेजा प्रयोगशाला

जांच के लिए केक को भेजा प्रयोगशाला

इस संबंध ने चौकी प्रभारी ने मीडिया को बताया है कि इस घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने उस केक को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है ताकि यह भी स्पष्ट हो सके कि कही केक में ही तो कोई गड़बड़ी नहीं थी जिसकी वजह से उसको खाते ही युवती की मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस को पोस्टमार्मट रिपोर्ट का भी इंतजार है जिससे यह साफ हो जाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पलघर में छोटी सी बात पर हत्या, लाश छुपाते हुए पकड़ा गया हत्यारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+