महाराष्ट्र के पलघर में छोटी सी बात पर हत्या, लाश छुपाते हुए पकड़ा गया हत्यारा

पालघर। महाराष्ट्र के पलघर में हत्या का मामला सामने आया है जहां आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। दरअसल यहां एक मजदूर ने कथित तौर पर अपने ही साथी मजदूर की हत्या कर दी। उसने अपने इस जुर्म को छुपाने के लिए मृत की लाश को छुपाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे उसी समय रंगे हाथों पकड़ लिया।

छोटी सी बात पर कर दी हत्या

छोटी सी बात पर कर दी हत्या

आरोपी शख्स का नाम रामनरेश निषाद है जबकि मृत शख्स का नाम प्रदीप निषाद था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले दोनों मजदूर दहाणु इलाके में बन रहे एक रेलपुल के निर्माण कार्य में शामिल थे। काम के बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी अधिक बढ़ी की मारपीट शुरू हो गई। इसमें रामनरेश ने प्रदीप की हत्या कर दी।

लाश छुपाते हुए ठेकेदार ने देख लिया

लाश छुपाते हुए ठेकेदार ने देख लिया

रामनरेश जब प्रदीप की हत्या करने के बाद उसकी लाश को पास की एक संकरी खाड़ी में फेंकने की कोशिश कर रहा था तभी कंस्ट्रक्शन साइट के ठेकेदार ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को तुरंत खबर कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

पहले भी आते रहे हैं मामूली बात पर हत्या के मामले

पहले भी आते रहे हैं मामूली बात पर हत्या के मामले

आरोपी रामनरेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या एवं 201 (अपराध करके साक्ष्य छुपाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि यो कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई मामले आते रहे हैं जब किसी छोटी सी बात पर लोगों के बीच बहस के बाद बात खूनखराबे तक आ गई।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की पलघर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+