जिस '2 लाख के बैग पर घिरीं' महुआ मोइत्रा, अब तंज कसते हुए बताया किसने दिए उसे खरीदने के पैसे?

नई दिल्ली, 03 अगस्त: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से सुखियों में हैं। हालांकि इस बार वो अपने किसी बयान के लिए बल्कि लोकसभा में अपने साथ लेकर गई हैंडबैग को लेकर चर्चाओं में हैं। सोमवार को सदन में महंगाई पर बहस के दौरान वो अपना 2 लाख रुपए की कीमत वाला बैग बेंच के नीचे छुपाती नजर आईं थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है, जिस पर अब उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में अपने लुई वुइटन बैग ( Louis Vuitton bag) के लिए पैसे कहां से आए उसके बारे में बताया है।

Recommended Video

    Mahua Moitra का महंगा Louis Vuitton बैग वायरल, ट्रोल को देना पड़ा जवाब | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    'झोला लेके आए थे... झोला लेके चल पड़ेंगे'

    'झोला लेके आए थे... झोला लेके चल पड़ेंगे'

    दरअसल, 2 लाख रुपए के कीमत वाले बैग को लेकर संसद में पहुंचने पर टीएमसी सांसद की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई की जा रही है। जिस पर उन्होंने अपने बैग के साथ की कई तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया था, जिसमें वो कई बैग के साथ देखी गईं जा सकती है। इसी के साथ उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 'संसद में 2019 से झोले वाले फकीर... झोला लेके आए थे... झोला लेके चल पड़ेंगे...।'

    अपने एक ट्वीट पर घिरीं महुआ

    अपने एक ट्वीट पर घिरीं महुआ

    वहीं अब अपने एक और ट्वीट पर एक यूजर के सवाल पर उन्होंने तंज करते हुए रिप्लाई किया है। महुआ मोइत्रा ने हाल ही में एक ट्वीट कर बताया कि ईडी निदेशक के अवैध विस्तार को चुनौती देने वाली याचिकाओं का बैच (मेरे सहित) तत्काल आधार पर सप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया गया है। नोटिस जारी किया। भारत सरकार ने जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया है।

    तंज कसते हुए बताया किसने दिए उसे खरीदने के पैसे?

    तंज कसते हुए बताया किसने दिए उसे खरीदने के पैसे?

    जिस पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा, "आपको सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए पैसे कहां से मिल रहे हैं? एजेंसियों को इसकी जांच करनी चाहिए।" महुआ मोइत्रा ने इसके जवाब ने अपने बैग विवाद को भी शामिल करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा गया है कि याचिका और बैग के पैसे का एक ही सोर्स है। मोदीजी ने अपने 10 लाख रुपए के सूट की नीलामी के बाद मुझे कुछ पैसे भेजे। मैंने एक हैंडबैग खरीदा और बाकी का इस्तेमाल वकील की फीस का भुगतान करने के लिए किया।

     लग्जरी ब्रांड है लुई वुइटन

    लग्जरी ब्रांड है लुई वुइटन

    आपको बता दें कि जिस लुई वुइटन बैग के साथ टीएमसी सांसद लोकसभा में देखी गईं थीं, वो काफी लग्जरी ब्रांड है। बैग की कंपनी फ्रांस की है। इसी के साथ इस बैग को कई फिल्मी एक्ट्रेस भी कैरी करती हैं, जिसकी कीमत 2 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+