गोवा के पूर्व सीएम कामत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

पणजी। कांग्रेस नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के खिलाफ पणजी की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। दिगंबर के खिलाफ यह वारंट तब जारी किया गया जब वो जापान इंटरनेशन कॉपरेशन एजेंसी केस में अदालत के सामने उपस्थित नहीं हुए थे। इस केस में ना तो कामत का वकील अदालत पहुंचा था, ना ही कामत।

इस मामले की सुनवाई 31 मई को थी। न्यायाधीश इरशद आगा ने केस की सुनवाई खत्म करते हुए कामत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

गोवा के पूर्व सीएम कामत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

बता दें कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी लुइस बर्गर रिश्वतखोरी के मामले में जांच का हिस्सा है, जिसमें 2015 में अमेरिकी स्थित फर्म ने भारतीय अधिकारियों को गोवा और गुवाहाटी में दो प्रमुख जल विकास परियोजनाओं के लिए रिश्वत देने की बात मानी थी।

जापान की अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी द्वारा वित्तपोषित एक 1031 करोड़ रुपये की परियोजना, अमेरिका की एक फर्म ने रिश्वत प्राप्त करने वाली परियोजनाओं में से एक थी। गोवा के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने इस परियोजना को मंजूरी दी थी।

कामत ने कहा मुझे फंसाया जा रहा है...

दक्षिण गोवा में पानी की आपूर्ति बढ़ाने और 2009 में राज्य के प्रमुख शहरों में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए लुइस बर्गर ने इस परियोजना के लिए परामर्श लिया।

इस साल मार्च में प्रवर्तन निदेशालय ने मामले के सिलसिले में दिगंबर कामत के 1.2 करोड़ रूपए की संपत्ति जुड़ी थी। हालांकि कामत ने इस मामले से जुड़े होने का खंडन किया था और दावा किया था कि उन्हें फंसाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+