PNB Scam: नीरव-मेहुल की फर्म के 10 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर
पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 400 करोड़ के घोटाले के प्रमुख आरोपी नीरव मोदी को लेकर सीबीआई हर दिन उसके काले कारनामों का खुलासा कर रही है।
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करीब 11,500 करोड़ रुपए का घोटाला कर देश छोड़कर भागे नीरव मोदी खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। सोमवार को नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के फर्म के 10 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। सीबीआई ने कम से कम पांच अन्य बैंकों एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक , भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से कहा है कि वे यह जानकारी साझा करें कि उनकी इंटरनेशनल डिवीजन से मोदी और चोकसी समूह की कंपनियों को कितना कर्ज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक जिन बैंको ने एलओयू जारी किए है उनसे भी जानकारी मांगी गई है। जिन बैंकों की विदेशों में शाखाएं उनसे भी जांच एजेंसियों ने ब्यौरा मांगा है।

हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर एक और आरोप लगा है
जांच एजेंसियों की छापेमारी और कार्रवाई के बीच हीरा कारोबारी के खिलाफ एक और आरोप लगा है। सोमवार को एनसीपी सांसद माजिद मेमन ने दावा किया कि नोटबंदी से पहले पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में नीरव मोदी ने 90 करोड़ रुपये जमा करवाए थे। एनसीपी सांसद ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया है। माजिद मेमन ने कहा कि साल 2017 में नोटबंदी के एलान से कुछ पहले नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में 90 करोड़ रुपये जमा करवाए थे। उन्होंने संभावना जताते हुए यह भी कहा कि सोने-चांदी के बदले किसी मकसद से इतनी बड़ी रकम को बैंक में जमा कराया गया होगा।

'सीबीआई हर दिन उसके काले कारनामों का खुलासा कर रही है'
पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 400 करोड़ के घोटाले के प्रमुख आरोपी नीरव मोदी को लेकर सीबीआई हर दिन उसके काले कारनामों का खुलासा कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने देश से भागने का प्लान नवंबर में ही बना लिया था। असल में मुंबई में PNB के जिस ब्रैडी हाउस ब्रांच के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया जा रहा था। वहां नीरव मोदी और मेहुल से मिले हुए अधिकारियों की जगह नए अधिकारी आ गए थे।

पहले ही कर ली थी देश छोड़ने की प्लानिंग
गोकुलनाथ शेट्टी के रिटायर के अगले दिन चले गए विदेश मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए स्टाफ ने गलत तरीके से लेनदेन करने से इंकार कर दिया था, इसके बाद आरोपियों ने देश छोड़ने की तैयारी कर दी थी। बैंक के जिन दो वरिष्ठ कर्मचारियों की मदद से एलओयू जारी हुए थे उन्होंने भी नवंबर माह में ही देश छोड़ दिया था। इतना ही नहीं 1 जनवरी को गोकुलनाथ शेट्टी के रिटायरमेंट के बाद नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने उसी सप्ताह अपने परिवार के साथ देश छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications