लंदन मेयर ने जलियावाला बाग जाकर कहा- इस नरसंहार के लिए मांफी मांगे UK सरकार

अमृतसर। भारत दौरे पर आए लंदन के मेयर सादिक खान ने अमृतसर में जालिवाला बाग जाकर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। सादिक खान अपने इस एतिहासिक दौरे पर 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियावाला बाग नरसंहार के लिए ब्रिटिश सरकार को माफी मांगने के लिए कहा है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब ब्रिटेन सरकार के किसी अधिकारी की तरफ से इस नरसंहार के लिए माफी की मांगने को लेकर इच्छा जताई गई है।

लंदन मेयर- जलियावाला बाग नरसंहार के लिए माफी मांगे UK सरकार

अमृतसर के जलिवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजली देने के बाद विजिटर बुक पर सादिक खान ने लिखा, 'जलियावाला बाग आना एक अविश्वसनीय था। 1919 की त्रासदी को हमे कभी भूलना नहीं चाहिए। यह वक्त ब्रिटिश सरकार को माफी मांगने का है। जिनकी मौत हुई, हमारी संवेदनाएं उनके साथ है।' इसके बाद सादिक खान ने ट्विटर पर भी कहा कि इस नरसंहार के लिए मैं यूके सरकार को माफी मांगने के लिए कहता हूं।

ब्रिटेन के मुस्लिम मेयर सादिक खान अमृतसर के गोल्डन टेंपल में भी गए जहां उन्होंने श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। माथा टेकने के बाद उन्होंने लंगर छका और लंगर पकाने की सेवा भी निभाई। अपने दौरे पर खान ने 'शहीदों का कुआं' भी देखा।

इससे पहले इस एतिहासिक स्थान पर 1997 में क्वीन एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप भी आए थे, लेकिन उन्होंने इस नरसंहार के लिए माफी नहीं मांगी थी। इसके बाद 2013 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री डेवीड कैमरुन ने भी जलियावाला बाग की यात्रा कर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजली भी दी थी, लेकिन उन्होंने भी इसके लिए खेद प्रकट नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+