44 में से 25 कांग्रेस के सांसद 5 दिन के लिए निष्कासित, सोनिया बोली देश का काला दिन

नई दिल्ली। लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान हंगामा करना कांग्रेस के सांसदों को भारी पड़ा है। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 25 सांसदों को 5 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं सोनिया गांधी ने इस फैसले को देश का काला दिन करार दिया है।

parliament

जिन कांग्रेस के सांसदों को सस्पेंड किया गया है उनमें निनॉग इरिंग, एम के राघवन, गौरव गोगोई,अबू हसन, सुष्मिता देव, सुकेंद्र रेड्डे, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, सीएल अरोड़ा, रवनीत बिट्टू, संतोष चौधरी अभिजीत मुखर्जी, केसी वेणुगोपालन जैसे सांसद शामिल हैं।

सुमित्रा महाजन ने इन सांसदों को लोकसभा के भीतर तख्तियां लेकर आने, काली पट्टी पहनने और वेल में आने के चलते किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मै सांसदों को सदन में हंगामा करने और नियमों को तोड़ने की चेतावनी दी थी।

वहीं सुमित्रा महाजन के इस फैसले के बाद कांग्रेस सांसद निनॉग ने सुमित्रा महाजन पर बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन तबतक नहीं रुकेगा जबतक सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे का इस्तीफा नहीं लिया जाता।

वहीं कांग्रेस के सांसदों को निष्कासित किये जाने के खिलाफ टीएमसी ने भी मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी ने कांग्रेस को साथ देने का ऐळान करते हुए कहा कि वह भी लोकसभा को अगले 5 दिनों तक बहिष्कार करेगी। उधर लोकसभा स्पीकर के इस फैसले का अरुण जेटली ने समर्थन करते हुए कहा कि स्पीकर ने सही फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+