राज्यसभा में पास होने के बाद आज लोकसभा में पेश होगा जनलोकपाल

parliament
नयी दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे का अनशन रंग ला रहा है। पिछले 44 सालो से सरकारी फाइलों की धूंल फांक रहे लेकपाल का अब कानूनी रास्ता साफ हो गया है। कल यह राज्यसभा में पास हो गया। राज्यसभा में लोकपाल बिल पास होते वक्त समजवादी पार्टी ने इसे पाप बताते हुए सदन से वॉक आउट किया।

बीजेपी समेत बाकी तमाम पार्टियों ने बहस के बाद इसे राज्यसभा में पेश कर दिया। सरकार का दावा है कि वो एक मज़बूत लोकपाल बिल लेकर आई है जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। राज्यसभा के बाद अब इस विधेयक को आज लोकसभा में पेश किया जाएगा।

लोकसभा में ये बिल पहले से पास हो चुका है। लोकसभा में पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यसभा में लोकपाल बिल के पास होने को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ऐतिहासिक कदम बताया और राज्यसभा के तमाम सांसदों को धन्यवाद दिया। कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने भी सहयोग के लिए तमाम सियासी पार्टियों का धन्यवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+