लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पिता श्रीकृष्ण बिड़ला का निधन
नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पिता श्रीकृष्ण बिड़ला का मंगलवार रात निधन हो गया है। श्रीकृष्ण बिड़ला 92 साल के थे। वो राजस्थान के कोटा में रहते थे। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, बढ़ती उम्र के चलते उन्हें कई परेशानियां हो गई थीं। मंगलवार रात को उन्होंने आखिरी सांस ली।

जानकारी के मुताबिक श्रीकृष्ण बिड़ला का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 8 बजे किशोरपुरा मुक्तिधाम पर किया जाएगा। ओम बिड़ला के पिता श्रीकृष्ण बिड़ला सेल टैक्स विभाग से रिटायर अधिकारी थे।












Click it and Unblock the Notifications