राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस को लेकर 10 मार्च को सुनवाई करेगी लोकसभा विशेषाधिकार समिति

राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी की मांग पर लोकसभा विशेषाधिकार समिति 10 मार्च को सुनवाई करेगी। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गये असंसदीय बयान देने की मांग पर सुनवाई होगी।

rahul gandhi

Delhi: लोकसभा विशेषाधिकार समिति (Lok Sabha Privilege Committee) 10 मार्च को राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की भाजपा की मांग पर सुनवाई करेगी। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गये भ्रामक, अपमानजनक और असंसदीय बयान देने की मांग पर सुनवाई होगी। इसके साथ ही समिति ने 10 मार्च के दिन ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को कांग्रेस सांसद के खिलाफ उनके विशेषाधिकार हनन नोटिस पर सुनवाई के लिए बुलाया है।

भाजपा सांसद सुशील सिंह की अध्यक्षता वाली समिति करेगी सुनवाई
लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant dubey) को 10 मार्च को भाजपा सांसद सुशील सिंह की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होना है। इससे पहले झारखंड सांसद को विशेषाधिकार समिति ने 14 मार्च को होने वाली बैठक को लेकर नोटिस भेजा था।

विशेषाधिकार हनन के प्रश्न के नोटिस के मामले पर सुनवाई
विशेषाधिकार समिति ने 7 फरवरी 2023 को निशिकांत दुबे, सांसद और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी द्वारा सांसद के खिलाफ दिए गए विशेषाधिकार हनन के प्रश्न के नोटिस के मामले में सुनने का फैसला किया। राहुल गांधी पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भ्रामक अपमानजनक, असंसदीय बयान देने का आरोप है।

राहुल गांधी से मांगा गया था जवाब
दरअसल, सचिवालय ने 10 फरवरी को लिखे एक पत्र में लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान 'भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और भड़काऊ बयान' देने के लिए भाजपा सांसदों दुबे और प्रह्लाद जोशी द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर राहुल गांधी से जवाब मांगा था, जिसके बाद कांग्रेस सांसद ने 15 फरवरी को अपना जवाब भेजा था। बजट सत्र के पहले भाग में राहुल गांधी के भाषण के बाद दुबे और जोशी ने उनके खिलाफ नोटिस दिया था। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर टिप्पणी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+