Lok Sabha Election: कौन हैं अरुण गोयल? जिन्होंने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा देकर चौंकाया

Election Commissioner Arun Goel Resigns: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग के चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद अब आम चुनावों की व्यवस्था का पूरा दरोमदार मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के कंधों पर आ गया है।

इससे पहले 5 मार्च को कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और 7 मार्च को बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

Election Commissioner

अब देश में चल रही चुनावी तैयारियों के बीच कई राज्यों के दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के साथ रहने वाले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। बता दें कि चुनाव आयोग में पहले से ही चुनाव आयुक्त का एक पद खाली था।

उसके बाद अब अरूण गोयल के इस्तीफे के बाद अब सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं। मालूम हो कि निर्वाचन आयोग में चीफ इलेक्शन कमिश्नर के अलावा दो और इलेक्शन कमिश्नर होते हैं।

इतना ही नहीं अरूण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बनने की कतार में थे, क्योंकि मौजूदा राजीव कुमार फरवरी 2025 में रिटायर होने वाले हैं। उनका कार्यकाल 2027 तक था। इस बीच चुनाव आयुक्त का पद संभाल रहे अरूण गोयल ने चौंकाने वाला कदम उठाया है।

इधर, लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले ङफ्ते तक होने की संभावना है, ऐसे में यह देखा होगा कि अरुण गोयल के इस्तीफे से क्या यह चुनाव की घोषणा की समयसीमा प्रभावित होगी या नहीं।

कौन हैं अरुण गोयल?

पंजाब के पटियाला के रहने वाले अरुण गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। गोयल ने रिटायर्ड होने से कुछ महीने पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। और फिर चुनाव आयोग का हिस्सा हो गए। 21 नवंबर 2022 को गोयल ने चुनाव आयुक्त का प्रभार संभाला था। गोयल पंजाब और केंद्र सरकार के कई प्रमुख विभाग में काम कर चुके हैं। अरुण गोयल केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+