Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भगवान राम के बिना भारत की कल्पना नहीं', लोकसभा में शाह ने की PM Modi के 11 दिनों के अनुष्ठान की सराहना

Amit Shah Praises PM Modi 11-day Fast: संसद में जारी बजट सत्र 2024 के अंतिम दिन गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा की। अमित शाह ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक एक नई यात्रा भारत की शुरुआत का प्रतीक है।

इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 दिन के उपवास की भी तारीफ की। निचले सदन में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा में शामिल होते हुए अमित शाह ने कहा कि भगवान राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

 Amit Shah In Lok Sabha

"22 जनवरी ऐतिहासिक दिन होगा"

अपने संबोधन में राम मंदिर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "22 जनवरी आने वाले वर्षों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। यह वह दिन था जिसने सभी राम भक्तों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया।"

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "22 जनवरी का दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन है। ये दिन मां भारती विश्व गुरु के मार्ग पर ले जाने को प्रशस्त करने वाला दिन है। इस देश की कल्पना राम और रामचरितमानस के बिना नहीं की जा सकती। राम का चरित्र और राम इस देश के जनमानस का प्राण है।"

''...वो भारत को नहीं जानते''

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, " जो राम के बिना भारत की कल्पना करते हैं, वो भारत को नहीं जानते। वो हमारे गुलामी के काल का प्रतिनिधित्व करते हैं। राम प्रतीक हैं कि करोड़ों लोगों के लिए आदर्श जीवन कैसे जीना चाहिए, इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है।"

राम मंदिर आंदोलन पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "राम मंदिर आंदोलन से अनभिज्ञ होकर कोई भी इस देश के इतिहास को पढ़ ही नहीं सकता। 1528 से हर पीढ़ी ने इस आंदोलन को किसी न किसी रूप में देखा है। ये मामला लंबे समय तक अटका रहा, भटका रहा। मोदी जी के समय में ही इस स्वप्न को सिद्ध होना था और आज देश ये सिद्ध होता देख रहा है।"

जो वादा किया उसे पूरा किया- शाह

इसी के साथ अमित शाह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का उपवास रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। आम चुनाव से पहले आखिरी संसद सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 साल का सपना साकार हुआ और पीएम मोदी और भाजपा ने जो वादा किया था उसे पूरा किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+