अप्रैल-मई में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। अब जल्दी ही चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर देगा। चुनाव छह चरणों में अप्रैल-मई में हो सकते हैं। 20 अप्रैल के बाद से चुनाव शुरू हो सकते हैं। मार्च के पहले हफ्ते यानी 10 मार्च तक चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है। यानी इसका मतलब है कि 20 अप्रैल के बाद से लेकर 15 मई के बीच 6 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। id="toptextpromo">चुनाव
प्रक्रिया 15 मई तक पूरी होने की संभावना है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है तब तक नई सरकार का गठन हो जाएगा। चुनावों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 1 जून से पहले केंद्र में नई सरकार का गठन संवैधानिक तौर पर हो जाना चाहिए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी है कि इस बार चुनाव में 815 मिलियन वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। अपको बताते चलें कि इस बार सबसे अधिक युवा वोटर हैं और ये चुनाव सीधे तौर पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा। इस बार के युवा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिख रहे हैं ऐसे में चुनाव आयोग का ये आंकड़ा भारतीय जनता पार्टी के लिये अच्छे संकेत दे सकता है।











Click it and Unblock the Notifications