Lok Sabha Polls : कांग्रेस ने 5 और उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी की, जानें किसे मिला टिकट?

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस ने अपने 5 उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की। इसमें चार छत्तीसगढ़ और एक तमिलनाडु से उम्मीदवार की घोषणा की है।

Lok Sabha elections

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेन्द्र सिंह यादव और कांकेर से बीरेश ठाकुर चुनावी रण में हैं। इसी तरह, आर सुधा को तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से चुनावी मैदान में उतारा गया है। ठीक एक दिन पहले, सबसे पुरानी पार्टी ने राजस्थान और तमिलनाडु से उम्मीदवारों की छठी सूची की घोषणा की थी।

लोकसभा चुनाव 2024
18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 7 चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि 102 निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। दूसरे चरण में 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरा चरण 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातवां और आखिरी चरण 1 जून को होगा। पहले चरण में 102 निर्वाचन क्षेत्रों, दूसरे चरण में 89 निर्वाचन क्षेत्रों, तीसरे चरण में 94 निर्वाचन क्षेत्रों, चौथे चरण में 96 निर्वाचन क्षेत्रों, पांचवें चरण में 49 निर्वाचन क्षेत्रों, छठे चरण में 57 निर्वाचन क्षेत्रों और सातवें चरण में 57 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+