कर्नाटक में BJP के वो बड़े नेता जो हैं नाराज, एक ने तो कर दी राजनीति से संन्यास की घोषणा, फिर लिया यू-टर्न

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की बाद राजनीतिक दलों में नेताओं रूठने और मनाने का सिलसिला जारी है। कर्नाटक में लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा के बाद पार्टी के तीन बड़े नेताओं की नाराजगी सामने आई है। बीजेपी के दिग्गज नेता सदानंद गौड़ा, केएस ईश्वरप्पा और कराडी सांगन्ना की बीजेपी नेतृत्व से नाराजगी खुलकर सामने आ गई है।

कर्नाटक बीजेपी के लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट्स के नाम की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी को तीन बड़े नेता अपनी नाराजगी को लेकर चर्चा में हैं। जो बीजेपी नेता संगठन के शीर्ष नेताओं से खफा हैं उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने बेंगलुरु उत्तर से टिकट नहीं मिलने से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा तक कर दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कहा कि उनके समर्थकों की ओर से उन पर चुनाव लड़ने का दबाव है।

Karnataka BJP angry with party

भाजपा ने सदानंद गौड़ा की सीट यानी कर्नाटक उत्तर से इस बार केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को मौका दिया है। वहीं टिकट कटने बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज वोक्कालिगा नेता गौड़ा ने बीजेपी अलग होकर कांग्रेस में शामिल होने का संकेत दिया है।

वहीं दूसरे कर्नाटक बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा हैं,जो अपने बेटे केई कांतेश को हावेरी से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

बेटे के टिकट मिलने पर ईश्वरप्पा ने लिंगायत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी ने नाराज ईश्वरप्पा ने अब शिवमोगा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

ईश्वरप्पा ने एक बयान में कहा कि कर्नाटक की बीजेपी पर एक परिवार का कब्जा है। हमें इसका विरोध करना होगा।

वहीं कोप्पल से दो बार के भाजपा सांसद कराडी सांगन्ना भी 2014 और 2019 में अपने निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं। दरअसल, भाजपा ने इस बार कोप्पल से उन्हें मौका नहीं दिया है। की जगह पार्टी ने डॉ. बसवराज क्यावतर को मैदान में उतारा है। बीजेपी से नाराजगी के बाद सांगन्ना अब कांग्रेस के संपर्क में हैं।

हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर खुलासा नहीं किया। एक सवाल के जवाब में सागन्ना ने कहा,"गुरुवार को हमारी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक है। पार्टी में बने रहने या कांग्रेस में शामिल होने के बारे में मैं अभी फैसला नहीं करूंगा। हमारे नेता जो भी सुझाव देंगे, मैं उसके साथ जाऊंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+