लोकसभा चुनाव: 28 महिला और 57 OBC चेहरे को मौका, इन नए चेहरे पर दांव, जानें BJP की पहली लिस्ट की रोचक बातें

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 159 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। पीएम मोदी इस बार भी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में हैं।

159 उम्मीदवारों की लिस्ट में 28 महिलाओं का नाम शामिल है। वहीं, 57 ओबीसी चेहरे को शामिल किया गया है। इस लिस्ट की खास बात है कि इसमें 50 साल से कम उम्र के 47 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके साथ ही बीजेपी की पहली लिस्ट की कई रोचक बातें बता रहे हैं।

28 57 OBC

बीजेपी ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 20, झारखंड से 11 और दिल्ली से 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

विवादित सांसद को नहीं मिला टिकट

उम्मीदवारों के नामों की पहले घोषणा करने से पार्टी को चुनाव प्रचार करने में काफी समय मिल जाएगा। जनता को अपनी तरफ खींच सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने नए चेहरे पर प्रयोग किया है। वहीं, विवादित रहने वाले सांसद का पत्ता काट दिया।

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मौका

पहली लिस्ट में बीजेपी ने विपक्षी गठबंधन को हराने के लिए चार नए चेहरे को मैदान में उतारा है। उन्होंने दिल्ली में इस बार रमेश बिधूड़ी, परवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी और हर्षवर्धन को टिकट नहीं दिया है। इनके स्थान पर नए चेहरे को उतारा है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मौका दिया है।

शशि थरूर के खिलाफ इनको उतारा मैदान में

बीजेपी पिछले साल यूपी में 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार 51 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वाराणसी से पीएम मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी और गोरखपुर से रवि किशन फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम से उतारा है। यह सीट कांग्रेस की हाई प्रोफाइल सीट है। यहां से शशि थरूर सांसद हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: PM मोदी ने रवि किशन पर फिर क्यों जताया भरोसा? जानें इसके पीछे की इनसाइड स्टोरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+