Lok Sabha Elections: मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट
Congress Release Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है। उन्होंने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को बीजेपी सांसद के खिलाफ मैदान में उतारा है। वे उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जेपी अग्रवाल चांदनी चौक से चुनाव लड़ेंगे। वे बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वे योगेंद्र चंदोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली से तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
वहीं, कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों में से तीन उम्मीदवार दिल्ली से उतारी है। पंजाब से 6 उम्मीदवार उतारे हैं। एक उम्मीदवार इलाहाबाद से उतारे हैं। कुल 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।
दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा 3:4 के फॉर्मूले पर तय हुआ है। 3 सीटें कांग्रेस तो 4 सीटें आम आदमी पार्टी को मिली हैं। पार्टी ने 13 मार्च को पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली पर भी कैंडिडेट के नाम घोषित कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने भी अपने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट निकाल दी है।
लोकसभा सीट- उम्मीदवारों के नाम
चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल
उत्तर पूर्व दिल्ली- कन्हैया कुमार
उत्तर पश्चिम दिल्ली- उदित राज
अमृतसर- गुरजीत सिंह औजला
जलांधर- चरणजीत सिंह चन्नी
फतेहगढ़ साहिब- अमर सिंह
भटिंडा- जीत मोहिंदर सिंह सिद्दू
संगरूर- सुखपाल सिंह खेरा
पटियाला- डॉ. धर्मवीर गांधी
इलाहाबाद- उज्ज्वल रेवती रमण सिंह
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। वहीं वोटों की गिनती 04 जून को होगी। इस बार सात चरणों में मतदान होंगे। इस बार 4 जून को देश को अगला प्रधानमंत्री मिलेगा। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। शीट शेयरिंग के मुताबिक दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार: टिकट न मिलने पर पूर्व सांसद निखिल के समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर में किया हंगामा, देखें VIDEO


Click it and Unblock the Notifications
