बिहार: टिकट न मिलने पर पूर्व सांसद निखिल के समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर में किया हंगामा, देखें VIDEO
पटना। बिहार में कांग्रेस के लिए मुश्किल कम नहीं हो रही है। औरंगाबाद से सांसद रहे निखिल कुमार के समर्थकों का हंगामा लगातार जारी है। पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस ऑफिस में गुरुवार को उनके समर्थकों ने फिर हंगामा किया। धक्का-मुक्की भी की। बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। इधर गोहिल ने टिकट बेचने से इनकार किया और कहा कि कांग्रेस उनकी मां है और वह किसी भी हाल में इसका सौदा नहीं कर सकते। उम्मीदवार के चयन में गलती (एरर आफ जजमेंट) हो सकती है, लेकिन मैंने टिकट नहीं बेचा है।

बता दें कि औरंगाबाद सीट से इस बार महागठबंधन ने हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के उपेंद्र प्रसाद को टिकट दिया है। इस बात को लेकर यहां के पूर्व सांसद निखिल कुमार के समर्थक आक्रोशित थे। उन्होंने औरंगाबाद में भी विरोध प्रदर्शन किया था। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के सुशील कुमार सिंह जीते थे। वह जेडीयू से बीजेपी में आए थे। सुशील कुमार सिंह ने कांग्रेस के निखिल कुमार को हराया था।
गौरतलब है कि बिहार महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) जैसे दल शामिल हैं। आरजेडी जहां 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं कांग्रेस को मात्र नौ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को पांच, जीतनराम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की वीआईपी को तीन-तीन सीटें मिली हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications